महिला वकील ने सरकारी वकील पर लगाया रेप का आरोप , बदले में सरकारी वकील ने ब्लैकमेलिंग का दर्ज कराया केस

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला वकील ने सरकारी वकील पर लगाया रेप का आरोप , बदले में सरकारी वकील ने ब्लैकमेलिंग का दर्ज कराया केस
गुरुग्राम 04 अक्टूबर 2022 -  हरियाणा के गुरुग्राम में महिला वकील से बलात्कार का मामला सामने आया है. पीड़िता को नशीली चीज पिलाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया. इस मामले में पुलिस ने एक सहायक जिला अटार्नी ( ADA ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एडीए हिमांशु यादव ने भी महिला पर यह आरोप लगाया है कि वह बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 10 लाख रुपये वसूल करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एडीए द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, शिकायतकर्ता फोन पर उन्हें कई दिनों से परेशान कर रही थी. वह दोस्त बनने के लिए उन्हें मजबूर कर रही थी. जब उन्होंने मना कर दिया, तो उसने उन्हें रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, एडीए ने अपनी शिकायत में कहा है, कुछ दिनों बाद, उसने झूठे मामले में मुझे फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी और 10 लाख रुपये की मांग की. उसने मेरी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की. सदर पुलिस थाना के प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के बाद महिला वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 389 (वसूली के लिए धमकी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस बीच, महिला वकील ने भी एडीए के खिलाफ एक शिकायत दायर कर बलात्कार का आरोप लगाया है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि एडीए ने एक मामले के सिलसिले में उन्हें 11 अगस्त को सेक्टर 15 स्थित एक स्थान पर मुवक्किल से मिलने के लिए बुलाया था. वह उन्हें होटल के कमरे में ले गया. उन्होंने शिकायत में कहा है कि एडीए ने कमरे में उन्हें पीने के लिए पानी दिया, जिसके बाद वह अचेत हो गईं।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद महिला ने होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया और महसूस किया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. महिला ने कहा, उसने मुझे यह कह कर धमकी दी कि उसने मेरी तस्वीरें खींच ली हैं और यदि में शिकायत दायर करूंगी तो वह उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा. शिकायत के बाद, एडीए के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिविल लाइंस थाना के प्रभारी, निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH