गेस्ट हाउस में चल रहे बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , कई राज्यो के युवतियों को कराया गया मुक्त

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गेस्ट हाउस में चल रहे बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश , कई राज्यो के युवतियों को कराया गया मुक्त
फरीदाबाद 29 सितंबर 2022 -  ACP विनोद कुमार के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया तथा एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेंद्र, विनोद तथा निखिल का नाम शामिल है। आरोपी जितेंद्र राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के एसजीएम नगर में रह रहा था वहीं आरोपी निखिल तथा विनोद फरीदाबाद के निवासी है। 

आरोपी जितेंद्र ने गेस्ट हाउस को वैश्यावृति के लिए किराए पर लिया हुआ था और विनोद इसका मैनेजर था। निखिल यहां लड़कियां सप्लाई करता था। एसीपी विनोद को कल शाम करीब 7 बजे गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जितेंद्र जिस्मफरोशी के लिए लड़कियां सप्लाई करवाता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते एसीपी विनोद के नेतृत्व में एनआईटी तथा महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व इंस्पेक्टर माया की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक बनकर जितेंद्र से मोबाइल पर संपर्क किया और लड़की सप्लाई करने की बात कही जिस पर जितेंद्र ने लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी और गेस्ट हाउस में आने के लिए कहा। 

फर्जी ग्राहक बने पुलिसकर्मी अपने साथ 5 हजार रुपए लेकर गया जो गेस्ट हाउस में पहुंचा जहां पर 8 लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए ला रखी थी जो यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली इत्यादि राज्यो की रहने वाली थी। सिपाही ने पैसे जितेंद्र को दिए। सिपाही ने इसके बारे में अपनी टीम को सूचना दी तो जिसके पश्चात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में रेड डाली और आरोपियों को गिरफ्तार करके लड़कियों को मुक्त करवाया। आरोपी जितेंद्र के कब्जे से 5 हजार रूपए बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि जितेंद्र यहां रोज नई नई लड़कियां लेकर आता है और उनसे वैश्यावृति करवाता है। इस मामले में अभी जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH