आज दोपहर 2.30 बजे होगा 3700 किलो बारुद का धमाका , 09 सेकंड में ढेर हो जाएगा ट्विन टॉवर

उत्तर प्रदेश , 28-08-2022 7:15:58 PM
Anil Tamboli
आज दोपहर 2.30 बजे होगा 3700 किलो बारुद का धमाका , 09 सेकंड में ढेर हो जाएगा ट्विन टॉवर
नोएडा 28 अगस्त 2022 -  नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस 32 मंजिला विशाल बिल्डिंग्स को मात्र 9 सेकंड में ही धराशायी कर दिया जाएगा। सुपरटेक के दोनों टावर आज दोपहर 2.30 बजे गिराए जाएंगे। सुपरटेक के इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए सभी विभागों से मंजूरी मिल जाएगी। स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर एक्सटर-1 और 2 के पिलर, बीम और कॉलम समेत 57 बिंदुओं पर काम पूरा किया जा चुका है।

दोनों टॉवर को गिराने से पहले सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। आसपास के पूरे इलाके को भी खाली करा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन की टीम माइक लगाकर पूरे इलाके को खाली कराने के अनाउंसमेंट कर रही है। आपको बता दें कि जैसे-जैसे सुपरटेक टॉवर को गिराने का समय नजदीक आ रही है, लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है और इस इलाके में लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।

सुपरटेक ट्विन टॉवर्स को गिराने के लिए 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुपरटेक ट्विन टॉवर में 103 मीटर ऊंचा एपेक्स और 97 मीटर ऊंचा सियान टॉवर शामिल है। सुरक्षा कारणों से एमराल्ड कोर्ट और आसपास की सोसायटियों के फ्लैट पूरी तरह से खाली करा लिए गए हैं। यहां से करीब 3000 वाहनों और 200 पालतू जानवरों को भी बाहर निकाला जा चुका है।

एडफिस इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने कहा कि पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद दोपहर 2.30 बजे 'ट्रिगर' को दबाया जाएगा। डीसीपी (सेंट्रल) राजेश एस ने जानकारी दी है कि पूरे इलाके में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ ही पीएसी और एनडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि 6 एम्बुलेंस मौके पर रहेंगी और जिला अस्पताल के साथ-साथ फेलिक्स और रियलिटी अस्पताल में भी बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु माहेश्वरी के मुताबिक दोनों टॉवरों से करीब 60000 टन मलबा निकलेगा, जिसकी सफाई में करीब 90 दिन लगेंगे, जिसमें से करीब 35 हजार टन मलबा का निस्तारण किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH