जांजगीर चाम्पा - पड़ोसी ने युवती को घर मे अकेली पा कर किया शर्मनाक हरकत , युवती पहुँची थाने
जांजगीर चाम्पा , 08-07-2022 10:45:40 PM
जांजगीर चाम्पा 08 जुलाई 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चाम्पा थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थिया ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05 जुलाई 2022 को खाना खाकर सोई थी उसी दौरान इसके पड़ोस में रहने वाला राहुल बंजारे प्रार्थियां के घर अंदर घुसकर बेईज्जत करने का प्रयास किया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध चाम्पा थाने में अपराध क्रमांक 292/2022 धारा 454 , 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण महिला अपराध से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी राहुल बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी जगदल्ला को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा घटनाकारित करना पाये जाने पर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल , आरक्षक माखन साहू एवं गौरी शंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।
















