जांजगीर चाम्पा - चोरी के दो मामलों का खुलासा , एक नाबालिग सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चोरी के दो मामलों का खुलासा , एक नाबालिग सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 06 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अवरीद निवासी देवचरण धीवर द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25-26 जनवरी 2022 के दरम्यानी रात उसके दुकान का ताला तोड़कर 91 हजार नगदी सहित 02 नग मानीटर एवं 01 नग CCTV कैमरा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 24/22 धारा 457,380 भादवि दिनांक 27 जनवरी 2022 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 
       
इसी तरह आनंद चंद्रा निवासी बिर्रा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि राछाभाठा में दुकान चलाता है अपने दुकान के सामने मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG 12 AV 0902 को खड़ी किया था जिसे दिनांक 25-26 जनवरी 2022 की रात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 32/22 धारा 379 भादवि दिनाँक 27 जनवरी 2022 को पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
        
आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा आरोपियों के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर जिला कोरबा से 03 संदेहियों को लाकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा ग्राम अवरीद के दुकान का ताला तोड़कर 91 हजार नगदी रकम, 02 नग मानीटर एवं 01 नग कैमरा तथा राछाभाठा से बजाज पल्सर को चोरी करना स्वीकार किये। 
   
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल बजाज पल्सर को जप्त कर आरोपी गौरव बंजारे निवासी कृष्णा नगर कोरबा को दिनाँक 05 जुलाई 2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वही अपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह कोरबा में दाखिल करा दिया गया है।
               
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल , उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव , सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी , कृष्ण कुमार मरकाम , प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर , आरक्षक अर्जुन यादव , रोहित कहरा एवं मनीष राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH