जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर , बैंक कर्मी का अपहरण , पत्नी के पास फिरौती के लिए आया फोन

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर , बैंक कर्मी का अपहरण , पत्नी के पास फिरौती के लिए आया फोन
जांजगीर चाम्पा 06 जुलाई 2022 -  एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत युवक को कुछ लोग बाइक सहित अपने साथ ले गए। उसके कुछ देर बाद पति के ही नंबर से युवक की पत्नी के मोबाइल पर फोन आया जिसमें उससे पैसे की मांग की गई। हालांकि कितना पैसा कब और कहां देना है यह पूछे जाने से पहले ही फोन उधर से ही काट दिया गया। रात 8 बजे एक बार फिर उसकी पत्नी की मोबाइल पर युवक के नंबर से फोन आया।

जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी युवक महेंदर शर्मा (31) पिता हरि शर्मा चंदनिया पारा जांजगीर में अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह एम बैंक में रिकव्हरी स्टाफ है। हालांकि इस बैंक की शाखा यहां नहीं हैं। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे महेंदर अपने घर से अपनी यूनीकान बाइक पर निकला था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग बाइक सहित उसे ले गए। कुछ घण्टे बाद उसकी पत्नी उर्वशी के मोबाइल पर उसके पति के मोबाइल नंबर से काल आया। 

जब उसकी पत्नी ने काल रिसीव किया तो उसके पति महेंदर को साथ होने की बात कही और पैसे की मांग की गई। उसके पति से भी इस दौरान बात कराई गई तो उसने मारपीट किए जाने की जानकारी दी। जब उसकी पत्नी ने रकम के बारे में पूछताछ की तो मोबाइल काट दिया गया। उसकी पत्नी ने इसकी सूचना थाने में दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बिलासपुर के लिए टीम रवाना किया है रात 08 बजे फिर से महेंदर के मोबाइल से उसकी पत्नी के मोबाइल पर काल आया उस समय उसकी पत्नी पुलिस थाने में ही थी। पुलिस ने मामले में गुम इंसान कायम किया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। इस संबंध में SDOP चंद्रशेखर परमा का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम भी भेजी गई है।
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर , बैंक कर्मी का अपहरण , पत्नी के पास फिरौती के लिए आया फोन

ताज़ा समाचार

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH