जांजगीर चाम्पा - 24 घन्टे बाद कंजी नाला से दो सौ मीटर दूर मिला लापता युवक का शव

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 24 घन्टे बाद कंजी नाला से दो सौ मीटर दूर मिला लापता युवक का शव
जांजगीर चाम्पा 05 जुलाई 2022 -  सोमवार की सुबह पामगढ़ के ग्राम पनगांव में स्थित कंजीनाला में लकड़ी निकालने गए एक युवक और किशोर पानी के तेज बहाव में बह गए थे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह किशोर को बाहर निकाल लिया गया था। मगर युवक का पता नहीं चल रहा था। नगरसेना और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। 24 घन्टे बाद मंगलवार की सुबह लापता युवक का शव नाला से 200 मीटर दूर में मिला।

रविवार की रात क्षेत्र में जमकर वर्षा होने से कंजीनाला उफान पर आ गया था। इसके चलते लकड़ियां नाले में बहकर आ रही थी। सोमवार की सुबह 8ः30 बजे पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनगांव निवासी उमेश यादव (17) पिता मिठाईलाल यादव और सेमन्त यादव (21) पिता लालाराम यादव नाला में बह कर आई लकड़ी को निकालने के लिए गए थे। नाले के तेज बहाव में दोनों युवक बह गए। इसके बाद वे दोनों एनिकट में जाकर फंस गए । दोनों ने आसपास मौजूद ग्रामीणों को बचाव के लिए आवाज लगाई। ग्रामीण बचाव करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह उमेश यादव को तो बाहर निकाल लिया।

इसी दौरान अचानक सेमन्त यादव का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद सेमन्त का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। सेमन्त यादव की खोज पुलिस, होमगार्ड के जवान और ग्रामीण कर रहे थे। जब सफलता नहीं मिली तो शाम को एसडीआरएफ की टीम की मदद ली गई। आज सुबह लापता युवक का शव नाला से 2 सौ मीटर दूर में मिला।

सेमन्त का एक भाई और एक बहन है। सेमन्त दोनों से छोटा था। इस नाते वह घर में सभी का चहेता था। उसका शव मिलने के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कंजी नाला का पानी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। इसके चलते रेस्क्यू टीम को सेमन्त की खोजबीन में टीम को सफलता नहीं मिल पा रही थी। रेस्क्यू टीम को परेशानी आ रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH