जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , तीन लोगो ने मिलकर युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , तीन लोगो ने मिलकर युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला
जांजगीर चाम्पा 02 जुलाई 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल दास महंत उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगाघाट ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01 जुलाई 2022 को रात्रि काम कर मोटर सायकल से अपने घर जा रहा था। जब वह डोंगाघाट के पास पहुंचा था तो वहाॅ पर अनिल दास महंत , पुरुषोत्तम यादव एवं लल्ला दास महंत पहले से खड़े थे। 

अनिल दास एवं पुरुषोत्तम यादव द्वारा प्रार्थी को रुकने के लिए आवाज देने पर प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल को रोका तब अनिल दास महंत , पुरूषोत्तम यादव और लल्ला दास महंत पुरानी रंजिस को लेकर गाली गलौज करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर उसके दोनों हाथ को पुरूषोत्तम यादव और लल्ला दास पकड़ लिये और अनिल दास महंत द्वारा आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए अपने पास रखे चाकू सीना , गर्दन तथा कमर में जानलेवा हमला करने लगे। प्रार्थी द्वारा चिल्लाने पर तीनो आरोपी वहां से फरार हो गये। 
      
 प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा अपराध क्रमांक 289/2022  धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
      
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल चाम्पा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी अनिल दास महंत , पुरूषोत्तम यादव और लल्ला दास महंत निवासी डोंगाघाट चाम्पा को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। 
         
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर आरोपीगणों को दिनांक 02 जुलाई 2022 को न्यायालय पेश किया गया जहाॅ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। 
          
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , उप निरीक्षक बद्री प्रसाद तिवारी , सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी , अजय चतुर्वेदी , आरक्षक रोहित कहरा , माखन साहू , धर्मेन्द्र तिवारी एवं उमेश वैष्णव का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , तीन लोगो ने मिलकर युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH