जांजगीर चाम्पा जिले की बेटी का गुनाहगार गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद से था फरार
जांजगीर चाम्पा , 30-06-2022 3:39:32 AM
जांजगीर चाम्पा 29 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अकलतरा थाना उपस्थित होकर दिनांक 24 मई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम पौड़ीदलहा निवासी किशोर कश्यप ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शादी करने के लिए बोलने पर शादी से इंकार कर दिया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 203/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 3(2)(5) SC/ST एक्ट जोड़ी गई आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी आरोपी के गांव आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आरोपी किशोर कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 28 जून 2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो , निरीक्षक लखेश केंवट , उप निरीक्षक गजालाल चंद्राकर एवं थाना अकलतरा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा
















