जांजगीर चाम्पा - नाबालिग के साथ दुष्कर्म , शादी का झाँसा देकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा , 29-06-2022 3:53:32 AM
जांजगीर चाम्पा 27 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने बलौदा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 25 मई 2022 को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 268/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान सूरज कुमार लहरे द्वारा अपहृता को भगाने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल थाना बलौदा पुलिस द्वारा उसके घर में दबिश देकर आरोपी सूरज कुमार लहरे के कब्जे से अपहृता को बरामद किया।
पीड़िता ने अपने कथन में बताई की आरोपी सूरज कुमार लहरे उसे बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर रहा था नाबालिग के कथन के पश्चात प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि एवं 4 , 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।
आरोपी सूरज कुमार लहरे उम्र 20 वर्ष ग्राम खिसोरा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 27 जून 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाण्डे , सहायक उप निरीक्षक कृष्ण पाल कँवर , प्रधान आरक्षक केदार साहू , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा
















