जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , कांग्रेस अजा विभाग का ब्लाक अध्यक्ष अवैध शराब बेचते गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , कांग्रेस अजा विभाग का ब्लाक अध्यक्ष अवैध शराब बेचते गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 24 जून 2022 -  ग्राम केरा के वार्ड 3 के पंच और ब्लाक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संतोष कोशले के घर से पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला नवागढ़ थाना का है।

पुलिस केअनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा निवासी संतोष कोशले घर में महुआ शराब बेचता था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और उसके कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया। पुलिस ने उसके खिलाफ 34 - 2 और 59 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि महुआ शराब बेचने वाला संतोष कोशले गांव के वार्ड 3 का पंच है और साथ ही ब्लाक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष भी है। आए दिन उसके खिलाफ कई शिकायतें थाने में मिल रही थी।

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के वरिष्ठ नेता गजानंद जांगड़े ने कहा कि समाज और कानून विरोधी काम करने वाले लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई होगी। उसे आम जनों व पार्टी की सेवा के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। मगर इस तरह के कार्य से पार्टी की छवि खराब होती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH