जांजगीर चाम्पा - पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 23 जून 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका दीपा श्रीवास निवासी करही की शादी वर्ष 2017 में कटौद निवासी रमाशंकर श्रीवास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रमाशंकर अपनी पत्नी को घरेलू बात को लेकर हमेशा मारपीट करता था।
                         
दिनांक 14 अप्रैल को रमाशंकर बच्चों को डांट रहा था जिसे दीपा श्रीवास के द्वारा डांटने से मना करने पर रमाशंकर गुस्से में आकर अपनी पत्नी से मारपीट किया एवं पूर्व से भी मृतिका से मारपीट कर कू्ररता पूर्वक व्यवहार कर प्रताड़ित करता था जिसके कारण दीपा श्रीवास अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली जिसे ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। 
                          
मृतिका द्वारा मरणासन्न कथन के दौरान अपने पति के द्वारा अक्सर मारपीट करना व घरेलू बात पर लड़ाई झगड़ा करना बताई थी। 
                         
ईलाज के दौरान दिनांक 20.04.20 को दीपा श्रीवास की मृत्यु सिम्स बिलासपुर में हो गई जिस पर मर्ग क्रमांक 42/20 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। जांच में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद पर हमेशा लड़ाई झगड़ा मारपीट करना पाया गया। 
                             
मर्ग जांच उपरांत थाना नवागढ़ में दिनांक 23 जून 2022 को अपराध क्रमांक 167/22 धारा 498क, 306 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
                           
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी रमाशंकर श्रीवास उम्र 28 वर्ष निवासी कटौद को गिरफ्तार कर दिनांक 23 जून 2022 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। 
                
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल , उप निरीक्षक व्यासनारायण भारद्वाज , आरक्षक तेरस साहू एवं टुकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH