जांजगीर चाम्पा - पति ही निकला पत्नी का हत्यारा , अवैध संबंध के शक में दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा , 22-06-2022 3:53:12 AM
जांजगीर चाम्पा 21 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गंगाराम श्रीवास निवासी अवरीद अपनी पत्नी मृतिका संगीता श्रीवास के ऊपर अवैध संबंध होने की शंका कर अपनी पत्नी को आये दिन मारपीट करता था।
दिनांक 11 मार्च 2022 को गंगाराम श्रीवास द्वारा अपने पत्नी को मारपीट करने से संगीता श्रीवास को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान दिनांक 11 मार्च 2022 को संगीता श्रीवास की मृत्यु जिला अस्पताल जांजगीर में हो जाने पर मर्ग क्रमांक 16/22 धारा 174 जाफौ कायम किया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यूरी कराने पर डॉक्टर द्वारा होमोसाईडल लेख करने एवं आरोपी द्वारा मृतिका से मारपीट कर शरीर में आयी चोंट से मृत्यु होना पाये जाने पर दिनांक 20 जून 2022 को थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 165/22 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ द्वारा तत्काल आरोपी गंगाराम श्रीवास को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया।
आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं घटनाकारित करना पाये जाने पर दिनांक 21 जून 2022 को आरोपी गंगाराम श्रीवास उम्र 32 वष निवासी अवरीद को न्यायालय में पेश किया गया जँहा से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल , उप निरीक्षक एल.सदावर्ती , आरक्षक रामदेव साहू , अर्जुन यादव , शिवभोला कश्यप , दिलीप कश्यप एवं विरेन्द्र सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
















