सक्ती की बेटी को बेटी जन्म देने की मिली यह सजा , बेटी की हो गई मौत और विवाहिता को गई ससुराल से बाहर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती की बेटी को बेटी जन्म देने की मिली यह सजा , बेटी की हो गई मौत और विवाहिता को गई ससुराल से बाहर
सक्ती 20 जून 2022 - सक्ती थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को बेटी जन्म देने की मिली सजा ,, पुलिस सिटीजन FIR के मुताबिक पीड़िता का कथन यह है

मैं ग्राम जोंगरा थाना सक्ती की रहने वाली हूं वर्तमान मे अपने मायका मरकाम गोढ़ी थाना सक्ती मे रह रही हूं मेरी विवाह वर्ष 2018 मे ग्राम जोंगरा के शीतल कुमार पटेल के साथ सामाजिक रिति रिवाज के साथ हुआ था जो विवाह के कुछ माह बाद से ही मेरे पति शीतल कुमार पटेल , ससुर हेतराम पटेल, सास लक्ष्मीन बाई पटेल के द्वारा दहेज मे पैसा एवं मोटर सायकल की मांग कर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। दिनांक 08/07/2019 को लड़की की जन्म होने पर लड़की पैदा कियो हो कहकर प्रताड़ित कर 01 लाख रूपये लेकर आना कहकर घर से निकाल दिये है।

उपरोक्त अनावेदकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतू आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रही हूं कि रिपोर्ट पर धारा 498 ए 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया नकल आवेदन पत्र संलग्न है। 

प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा विषय :- मेरे पति, सास, ससुर द्वारा दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज करने बाबत महोदय निवेदन है कि प्रार्थिया श्रीमति गीता पटेल पति शीतल कुमार पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम जोंगरा हा.मु. मरकाम गोी थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा की रहने वाली हूं मेरी विवाह दिनांक 26/03/2018 को सामाजिक रितिरिवाज एवं हिंदु विधि के अनुसार ग्राम मरकाम गोी मे शीतल कुमार पटेल पिता हेत राम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन जोंगरा के साथ हुई है शादी मे मेरे माता पिता अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिये थे, शादी के बाद मै ग्राम जोंगरा मे अपने पति के यहां तीन चार माह तक ठीक से रही इसके बाद मेरा पति शीतल कुमार, ससुर हेत राम पटेल, सास श्रीमति लक्ष्मीन बाई पटेल मुझे दहेज के नाम पर मारपीट गाली गलौच व प्रताड़ित करना शुरु कर दिये दहेज मे मोटर सायकल व सोने चांदी की कीमती सामान की मांग करते थे उक्त सामान लेकर आना तभी घर मे आना बोलते थे अपने हिस्से की जमीन को मेरे नाम मे करवाओ बोलते थे खाना पिना कपड़ा लस्ता एवं ईलाज पानी के लिये दुख देते थे जब मै तीन माह की गर्भवति थी तो मेरा पति मुझे दिल्ली लेजा कर मुझसे मजदूरी करवाता था वहां भी मेरे पति द्वारा मुझे खाना पिना नही देकर मारपीट करता था दिल्ली से 70000 रूपये कमा कर लाये थे उस पैसा को मेरे सास, ससुर ले लिये। दिनांक 08/07/2019 को शासकीय अस्पताल सक्ती मे एक लड़की को जन्म दी थी जो मेरे ससुराल वालों के प्रताड़ना से एवं मुझे ठीक ढंग से खाना पीना नही देने से कुपोषण का शिकार होकर मृत्यू हो गई थी मेरे पति एवं सास ससुर मुझे लड़की को जन्म दी हो कहकर घर से निकाल दिये तब मै अपने मायके ग्राम मरकाम गोी मे रह रही थी मेरे ससुराल वालों के द्वारा एक साल बाद सामाजिक बैठक कर अपने घर ले गये थे मेरी लड़की की मृत्यू के एक साल बाद मुझे मेरा पति शीतल कुमार और सास लक्ष्मीन बाई तूम टोनही हो कहकर प्रताड़ित करते थे और ग्राम लुथरा, खम्हरिया ले गये थे वहां मुझे जबरन झुपवाते थे शरीर मे ढंठा पानी डालकर खम्भा मे परिक्रमा करवाते थे तथा मेरे पति द्वारा मेरे सिर को तालाब डुबाकर नहाने के लिये विवष कर सिर को तालाब मे डुबा देता था। तथा दहेज की बात को लेकर 100000 रूपये लेकर आना कहकर मुझे घर से निकाल दिये तब से मै अपने मायके मे रह रही हूं। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवही करने की कृपा करे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH