जांजगीर चाम्पा जिले में रविवार की रात पियक्कड़ों पर पड़ा भारी
जांजगीर चाम्पा , 20-06-2022 11:33:58 PM
जांजगीर चाम्पा 20 जून 2022 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर दिनांक 19 जून को सार्वजनिक एवं आम स्थानों पर शराब पीने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही के लिए जिले के सभी थाना और चौकी में पेट्रोलिंग लगाई गई थी।
जिले में विशेष अभियान के तहत की गई कार्यवाही में कुल 31 प्रकरण में 31 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय पेश किया गया है।
विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर में 02 प्रकरण , बलौदा 05 , अकलतरा 01 , पामगढ़ 02 , शिवरीनारायण 04 , बम्हनीडीह 01 , सारागांव 01 , बिर्रा 01, नगरदा 01 , जैजैपुर 02 , डभरा 01 , चंद्रपुर 02 , मुलमुला 02 , नवागढ़ 03 और मालखरौदा में 03 इस प्रकार कुल 31 प्रकरण प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।
















