रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट , 3 साल के बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट , 3 साल के बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत
अनंतपुर 28 मई 2022 -  आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, गैस सिलेंडर के फटने से इमारत ढह गई। जिसमें एक तीन साल का बच्चा और दो महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

घटना आज सुबह की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अनंतपुर जिले के मुलकेडु गांव के एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से आसपास के दो घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। 

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय जैनबी , 36 वर्षीय दादू , 28 वर्षीय शरफुन्नी के रूप में हुई है। इस घटना में 3 साल के बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक जी. शिवा के अनुसार, घटना सुबह 4.10 बजे हुई। सभी एक ज्वाइंट घर के दो हिस्सों में सो रहे थे। कल्याणदुर्ग विधानसभा क्षेत्र के गांव में हुए विस्फोट से आसपास के अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन उन घरों में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि आसपास के लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन जब तक मलबा हटाया गया, चारों मृत पाए गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH