शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी ने दिया पति को मौत का तोहफा , पढ़े लव , सैक्स और धोखे की सनसनीखेज कहानी

देश , 18-05-2022 7:16:31 PM
Anil Tamboli
शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी ने दिया पति को मौत का तोहफा , पढ़े लव , सैक्स और धोखे की सनसनीखेज कहानी
दौसा 18 मई 2022 -  शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ने एक खौफनाक साजिश रची और पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात दौसा में सामने आई है। समाज को शर्मसार और रिश्तों को कलंकित करने वाली यह खबर दौसा के चांदसेन गांव की है, जहां पत्नी ने प्रेमी चाचा के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के चांदसेन गांव की कालाकोत की ढाणी में रेशन्ता गुर्जर नामक महिला की एक वर्ष पूर्व ओमप्रकाश गुर्जर नामक युवक से शादी हुई थी। रेशन्ता का करौली जिले के बाला खेड़ा गांव निवासी धर्मवीर से अफेयर चल रहा था। धर्मवीर भी रेशन्ता के पिता के मामा का लड़का था। ऐसे में रिश्ते में चाचा होने के बावजूद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और अवैध संबंध भी थे। मंगलवार को दौसा SP राजकुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके मामले का खुलासा किया।

शादी की पहली सालगिरह यानी 15 मई की रात को रेशन्ता ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति ओमप्रकाश को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। उसने पति से नींद की गोलियां मंगवाई कि उसे नींद नहीं आती है। रेशन्ता ने शाम को खाना बनाते समय सब्जी में नींद की 10 गोलियां डाल दीं और पति व सास को खिला दिया। 

खाना खाकर पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद रेशन्ता ने धर्मवीर को बुलाया और उसके साथ पहले फिजिकल रिलेशन स्थापित किए। उसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी अपने बॉयफ्रेंड को दी, जिससे धर्मवीर ने ओमप्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने ओमप्रकाश के गले पर कुल्हाड़ी से 2 वार किए और उसी दौरान रेशन्ता ने क्रूरता की हदें पार करके अपनी पति का मुँह भींच लिया।

शादी की सालगिरह पर इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के बाद पत्नी अंदर कमरे में जाकर सो गई और प्रेमी भी बाइक लेकर अपने गांव चला गया। सुबह ओमप्रकाश लहूलुहान हालात में चारपाई पर परिजनों को मिला। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी व डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके से ही पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और डॉग स्क्वायड की भी सहायता ली। दौसा पुलिस ने मामले का 12 घंटे में ही खुलासा किया है।
शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी ने दिया पति को मौत का तोहफा , पढ़े लव , सैक्स और धोखे की सनसनीखेज कहानी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH