बड़ा सड़क हादसा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , अस्थि विसर्जन कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , अस्थि विसर्जन कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा
रेवाड़ी 17 मई 2022 -  हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। रेवाड़ी में मंगलवार को एक वाहन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर यहां ओढ़ी गांव के पास हुई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग जयपुर के सामोद गांव के रहने वाले थे। पिता की अस्थियों का विसर्जन कर वाहन से हरिद्वार से लौट रहे थे। परिजन 23 साल बाद पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए थे। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

पुलिस ने कहा कि वाहन ओढ़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। घायलों को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले दो लोगों की उम्र 50 और 35 साल थी। मरने वाले तीन अन्य लोगों में से एक 16 साल का लड़का और 45 और 70 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि घायलों में वाहन चालक भी शामिल है जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सामोद के वार्ड नंबर 11 निवासी गोरधन लाल रेगर की 1999 में मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उस समय परिवार के लोग अस्थि विसर्जन नहीं कर पाए थे। अब 15 मई को परिवार के लोग अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गए थे। क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 15 लोग थे। वापस लौटते समय मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शाहजहांपुर बॉर्डर से 8 किलोमीटर पहले बावल थाना क्षेत्र में इनकी गाड़ी सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में मोहरी देवी (76) पत्नी गोरधन पिंगोलिया, मालूराम (53) पुत्र गोरधन पिंगोलिया, महेंद्र (39) पुत्र गोरधन पिंगोलिया, आशीष (15) पुत्र मालू राम और सुगना (47) पत्नी बनवारी लाल रेगर निवासी ढोढसर शामिल है। सामोद के एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर छा गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH