पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बहु को किया कथित तांत्रिक के हवाले , फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश

देश , 08-05-2022 1:58:30 AM
Anil Tamboli
पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बहु को किया कथित तांत्रिक के हवाले , फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश
बालासोर 07 मई 2022 -  ओडिशा के बालासोर जिले में एक तांत्रिक ने एक विवाहित महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने कथित तौर पर 79 दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके बच्चे को एक बंद कमरे से मुक्त कराया, लेकिन आरोपी भाग गया जिसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला के मुताबिक, तांत्रिक ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि अगर महिला कुछ महीने उसके साथ रहती है तो वह कलह को सुलझा देगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब उसने तांत्रिक के साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसकी सास ने उसे नशीली चीज दी और बाद में जब वह होश में आई तो उसने खुद को अपने बेटे के साथ तांत्रिक के कमरे में पाया। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि तांत्रिक ने महिला के साथ 79 दिन तक अपने कमरे में बार-बार दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल कमरे में भूलकर चला गया था, जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। बेटी का फोन आने पर माता-पिता ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही तांत्रिक वहां से भाग गया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला ने प्राथमिकी में पति, देवर और अन्य ससुराल वालों को नामजद किया है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH