पत्नी का गैंगरेप करा कर पति ने बनाया रेप का वीडियो , बोला यूट्यूब में डाल कर कमाऊंगा रुपये

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी का गैंगरेप करा कर पति ने बनाया रेप का वीडियो , बोला यूट्यूब में डाल कर कमाऊंगा रुपये
भरतपुर 01 मई 2022 -  राजस्थान के भरतपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब पति को डेढ़ लाख रुपए और एक बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में नहीं दी, तो पति ने अपने दो रिश्तेदारों से पत्नी का गैंगरेप करवाया और खुद अपने मोबाइल से वीडियो बनाया. पति ने अपनी पत्नी को कहा कि तेरे परिजनों ने मुझे डेढ़ लाख रुपए दहेज में नहीं दिए लेकिन अब गैंगरेप की अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दी.

दरअसल, यह मामला कामा थाना का है. जहां एक युवती की शादी मई 2019 में हरियाणा के पुनहाना के एक व्यक्ति के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे. इस वजह से पीड़िता अपने मायके चली गई थी. मगर उसका पति बहला-फुसलाकर वापस अपने घर ले आया. जहां पति ने अपने दो रिश्तेदारों को बुलाकर अपने सामने ही पत्नी के साथ गैंग रेप करवाया. इसका अपने मोबाइल से वीडियो बनाया.

वहीं, पीड़िता का आरोप है कि पति ने यह कहते हुए अश्लील वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी दिया कि तेरे घरवाले मुझे दहेज नहीं दे पाए. लेकिन वही रुपये अब मैं यूट्यूब से इस वीडियो को डालकर कमा लूंगा. पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए मेरे ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित कर रहे थे.

कामा थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. जिसमें उसका पति और दो रिश्तेदार शामिल हैं. अश्लील वीडियो को यूट्यूब पर डालने की बात कही जा रही है. फिलहाल इसकी पुष्टि होना बाकी है. जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH