12वी की छात्रा के साथ भागा सरकारी स्कूल का शिक्षक , एक महीने पहले छात्रा ने लगाया था यह आरोप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12वी की छात्रा के साथ भागा सरकारी स्कूल का शिक्षक , एक महीने पहले छात्रा ने लगाया था यह आरोप
डूंगरपुर 27 अप्रैल 2022 - राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही छात्रा को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. खास बात ये है कि शिक्षक के खिलाफ छात्रा ने एक महीने पहले ही छेड़छाड़ की शिकायत की थी. जिसके बाद 22 मार्च को विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था. फिलहाल, शिक्षक के खिलाफ छात्रा के पिता ने धम्बोला थआने में मामला दर्ज करवाया है. वहीं, पुलिस छात्रा और शिक्षक दोनों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया कि सीमलवाड़ा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक भूरालाल रोत पर 12वीं कक्षा की एक छात्रा के परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. इस पर डीईओ प्रारंभिक डूंगरपुर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार डामोर को जांच के आदेश दिए।

जांच में आरोपी शिक्षक भूरालाल रोत के दोषी पाए जाने पर विभाग ने 22 मार्च को निलंबित कर दिया था. निलंबन के दौरान शिक्षक भूरालाल को डीईओ प्रारंभिक में ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए थे लेकिन शिक्षक भूरालाल की आदतों में सुधार नहीं हुआ. इस बीच शिक्षक भूरालाल उसी नाबालिग छात्रा को कल पत्नी बनाने की नीयत से भागकर ले गया।

इधर, पीड़िता के पिता धम्बोला थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दी. पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी शिक्षक भूरालाल रोत मीणा इसकी नाबालिग बेटी को पत्नी बनाने की नीयत से भगा ले गया है. उन्होंने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका. धंबोला थानाधिकारी भैयालाल ने बताया कि मामले में शिक्षक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच एसआई बंशीलाल की ओर से को जा रही है. पुलिस नाबालिग छात्रा की बरामदगी के साथ आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है. पिता ने उसकी बेटी को जल्द खोजबीन कर उसे सुपुर्द करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH