तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर , हादसे में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर , हादसे में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत
बीकानेर 24 अप्रैल 2022 -  राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में लगातार अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. ताजा हादसा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर रविवार को हुआ जिसमें पति-पत्नी समेत एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे 11पर हुए इस सड़क हादसे में मृतक गजेंद्र सिंह चौहान अपने परिवार के साथ कार के जरिए बीकानेर से जयपुर की ओर जा रहे थे. कार में मृतक चौहान की पत्नी शूचि चौहान और पीछे की सीट पर बच्चा बैठा था. बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार करीब 3 बजे एनएच-11 से कीतासर गांव के पास से गुजर रहा था तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें कि कार से पिकअप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका एक हिस्सा गजेंद्र सिंह के अंदर घुसा गया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद पत्नी शूचि चौहान और बच्चे के शरीर में हरकत देखी गई हालांकि उन्हें तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई. पुलिस ने महिला और बच्चे का शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार और पिकअप की टक्कर के बाद पिक अप में जा रहे तरबूज पूरी सड़क पर बिखर गए. हादसा कितासर से श्रीडूंगरगढ़ की और टैगोर स्कूल के पास हुआ जहां सूचना मिलने के बाद आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता एम्बुलेंस लेकर पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस की मदद से खोला गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH