बड़ा सड़क हादसा , पिकअप पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत , 7 लोगो की हालत गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , पिकअप पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत , 7 लोगो की हालत गंभीर
झुंझुनूं 20 अप्रैल 2022 -  राजस्थान के झुंझनूं जिले में मंगलवार को बड़ा अमंगल हो गया. झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट जाने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये. हादसा इतना भीषण था कि आठ श्रद्धालुओं ने तो  मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक घायल श्रद्धालु की झुंझुनूं अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई. बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया. हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे स्टेट हाइवे नंबर 37 पर गुढ़ागौड़जी के पास हुआ. पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु लोहार्गल से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे के शिकार हुये सभी मृतक अहीरों की ढाणी तन खेतड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बीडीके अस्पताल में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कमान संभाली और तत्काल घायलों का इलाज शुरू करवाया. वहीं पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं में जुट गये. घायलों में से चार की हालत गंभीर होने के कारण उनको प्राथमिक उपचार देकर तत्काल जयपुर रेफर कर दिया गया. रेफर किये गये घायलों में राहुल, सावित्री, विमला और उषा शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुये लोग एक की गांव के और एक ही कुनबे हैं. ये सब सुबह शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्नान करने गये थे. पिकअप श्रद्धालुओं से ओवरलोड थी. वापसी में गुढ़ागौड़जी के पास सड़क किनारे बजरी से भरा एक ट्रक खड़ा था. इसके कारण पिकअप चालक असहज हो गया और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. इससे ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और 11 लोगों की जान चली गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH