बीच सड़क पर पत्नी ने आरक्षक पति की चप्पलो से की पिटाई , लोग खड़े देखते रहे तमाशा , जाने वजह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीच सड़क पर पत्नी ने आरक्षक पति की चप्पलो से की पिटाई  , लोग खड़े देखते रहे तमाशा , जाने वजह
भरतपुर 18 अप्रैल 2022 -   राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां जयपुर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुरेंद्र नामक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया । इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी । इस घटना को देख लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किया । इसके बाद में दोनों पक्षों में मामला शांत कराया और उनको वहां से अपने अपने घरों के लिए रवाना किया गया ।

दरअसल मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जयपुर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है । सुरेंद्र के यहां निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करने वाले एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा है । इसलिए सुरेंद्र की पत्नी को अपने पति पर काफी समय से शक था । सुरेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर कहा था कि मैं जयपुर से गोवर्धन परिक्रमा देने के लिए अपने दोस्तों के साथ जा रहा हूं , लेकिन पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका पीछा किया।

इसके बाद पति और उसकी प्रेमिका को एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया । इस दौरान यहां तक कि प्रेमिका के पर्स से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई । जब पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका को स्कूटी पर सवार होकर मथुरा के गोवर्धन जा रहा था । तभी कंजौली लाइन ओवर ब्रिज के पास पीछा कर रही पत्नी ने पकड़ लिया । वहां पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की ।

महिला के परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र के एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस पर सभी को शक हुआ था । सुरेंद्र अमूमन जयपुर रहता था और यहां चोरी छुपे आकर अपनी प्रेमिका को लेकर किसी गुप्त स्थान पर रहता था । प्रेमिका शादीशुदा है, जो एक निजी अस्पताल में नर्स है । सुरेंद्र भी शादीशुदा है जिसके बच्चे भी काफी बड़े हो चुके हैं । इस पूरे प्रकरण में फिलहाल सुरेंद्र से समझाइश की जा रही । परिजनों का कहना है कि यदि फिर भी सुरेंद्र नहीं माना, तो पुलिस से शिकायत की जाएगी।
बीच सड़क पर पत्नी ने आरक्षक पति की चप्पलो से की पिटाई  , लोग खड़े देखते रहे तमाशा , जाने वजह

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH