फेसबुक गर्लफ्रैंड का रिश्ता हुआ तय तो सोशल मीडिया में कर दी निजी तश्वीर वायरल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेसबुक गर्लफ्रैंड का रिश्ता हुआ तय तो सोशल मीडिया में कर दी निजी तश्वीर वायरल
फरीदाबाद 17 अप्रैल 2022 -  हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने एक लड़की के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिले की महिला थाना सेंट्रल की टीम ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया, आरोपी मोहम्मद तैय्यब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है. पीड़िता की फेसबुक के माध्यम से करीब 3 साल पहले तैय्यब से पहचान हुई थी. दोनों आपस में एक-दूसरे से बातचीत किया करते थे. आरोपी ने बातचीत के दौरान लड़की से उसकी निजी फोटो और वीडियो मंगवा लिए थे।

इस बीच एक दिन जब लड़की ने बताया कि उसका अब रिश्ता पक्का हो गया है और अब वह उससे बात न करे, तो आरोपी ने कहा, ''अगर तुमने बात करनी बंद की तो मैं तुम्हारे फोटो और वीडियो वॉट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा. साथ ही तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार दूंगा. जहां तुम्हारी शादी होगी, वहां से मैं शादी तुड़वा दूंगा.'' इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो लड़की के भाई के फोन पर भेज दिए. इस मामले के बाद पीड़ित लड़की ने महिला थाना सेंट्रल को लिखित शिकायत दी. जिस पर महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की. महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीता की टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस मोबाइल फोन में पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो सेव हैं, उस फोन को भी बरामद कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH