एजुकेशन सिटी में एक और छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , NEET की कोचिंग कर रहा था छात्र

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एजुकेशन सिटी में एक और छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , NEET की कोचिंग कर रहा था छात्र
कोटा 31 मार्च 2022 -  राजस्थान के कोटा से दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक कोचिंग संस्थान में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे 12वीं कक्षा के एक छात्र ने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात कुन्हारी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में हुई. छात्र कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला तो हॉस्टल संचालक ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान राजस्थान के करौली जिला निवासी देवेंद्र कुमार सिंह (20) के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस निरीक्षक गंगासहाय शर्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे सूचना मिली थी कि रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में संचालित किए जा रहे एक हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगा ली है. जिसके बाद फौरन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंखे से लटके छात्र के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. TI शर्मा ने बताया कि देवेंद्र 12वीं कक्षा का छात्र था और पिछले साल सितंबर से एक कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH