शराब पिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप , बेहोश होने के बाद भी करते रहे हैवानियत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब पिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप , बेहोश होने के बाद भी करते रहे हैवानियत
कच्छ 21 मार्च 2022 -  गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे के बाहरी इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर जबरन देसी शराब पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि 16 मार्च को भुजिया इलाके में एक पहाड़ी की तलहटी में एक खेत में हुई वारदात के सिलसिल में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

एसपी ने कहा कि वो एक दोस्त के साथ खेत में गई थी. जहां आरोपी ने उसे शराब पिलाई और खुद भी पी इसके बाद उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उसकी शिकायत के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता को याद है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद वो शराब के प्रभाव में बेहोश हो गई थी. दूसरे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की है. ये पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या अन्य दो आरोपियों ने भी पीड़िता के बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था।

भुज बी डिवीजन पुलिस ने चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366 , 328 , 376 ,114 के तहत आरोप लगाया है. इसी के साथ POCSO के प्रावधानों के दहत भी केस दर्ज किया गया है।

जांच में शामिल एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक से अधिक लोगों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया है और ये पता लगाने के लिए पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने आरोपियों की पहचान हुसैन काकल , राहुल सथवारा , वलजी वधियारा और महेश माहेश्वरी के रूप में की गई है।

सभी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH