छत्तीसगढ़ - कालेज हास्टल की तीसरी मंजिल से गिरी नर्सिंग की छात्रा , हादसा या खुदकुशी की कोशिश , जाँच में जुटी पुलिस

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कालेज हास्टल की तीसरी मंजिल से गिरी नर्सिंग की छात्रा , हादसा या खुदकुशी की कोशिश , जाँच में जुटी पुलिस
दुर्ग 12 मार्च 2022 -  कुम्हारी के ग्राम कंडरका स्थित सुयश मेडिकल कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा कालेज हास्टल के तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वो हादसे का शिकार हुई है या आत्महत्या करने के लिए कूदी है। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद कुम्हारी पुलिस ने जांच शुरू किया है। अभी छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कुम्हारी थाना प्रभारी उत्तर कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त घटना गुरुवार शाम की है। छात्रा कुमारी भारती ध्रुव (21) हास्टल की छत से नीचे गिर गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल से थाने में सूचना आई है छात्रा भारती ध्रुव मूलत: धमतरी जिले के संबलपुर की रहने वाली है। उसके पिता रामकुमार ध्रुव सुकमा के कलेक्ट्रेट में बाबू हैं।

वो साल भर से ग्राम कंडरका में सुयश मेडिकल कालेज के हास्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि अभी छात्रा बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वो हादसे के कारण नीचे गिरी है या उसने आत्महत्या करने के लिए छत से छलांग लगाई थी। उसके होश में आने के बाद ही बयान लिया जा सकेगा।

वहीं घटना के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए कुम्हारी पुलीस उसकी सहेलियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल के काल डिटेल भी खंगाले जा रहे है। ताकि यदि यह आत्महत्या का मामला हो तो उसके कारणों का पता चल सके। छात्रा की बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH