रायपुर 22 जून 2023 - छत्तीसगढ़ में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इन दोनों जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।