गुवाहाटी 11 नवम्बर 2026 - असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की आशंका भी जताई गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी. इसी दौरान 11 नवंबर की सुबह यह हादसा हुआ. ट्रेन के सात डिब्बों के साथ इंजन के भी पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है।

हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ. ट्रेन में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं. हालांकि, अभी घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है. कितने यात्रियों की हालत गंभीर है, इसकी भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह अभी साफ नहीं है. हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी भी सामने आनी बाकी है. फिलहाल दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।