बिलासपुर 25 फरवरी 20221 -  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बिलासपुर के दौरे पर थे , करीब चार घंटे के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद रायपुर रवाना होने के लिए DPS स्कूल हेलीपैड पहुंचे तो वँहा मुख्यमंत्री को देखने के लिए हेलीपैड के आसपास काफी सारे स्कूली छात्र मौजूद थे ,मुख्यमंत्री को देखकर बच्चे उत्साहित होकर लगे आवाज देने । मुख्यमंत्री उनके तरफ जाकर हाथ हिलाए तो कई बच्चे जोर से चिल्लाए भूपेश कका , दसवीं पास करा दे ... मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इस पर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाए और फिर हेलिकाप्टर की ओर बढ़ गए ।