राजनांदगांव 04 नवम्बर 2026 - छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रिश्वतखोर हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल पीड़ित शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रधान आरक्षक का नाम किशोर यादव है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी गौरव निवासी मंगल विहार मोवा रायपुर के द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी कि जिला राजनांदगांव के थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव के द्वारा एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने व परेशान नहीं करने के एवज् में रिश्वत की मांग की जा रही है।
प्रार्थी रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर 4 नवम्बर को ट्रेप आयोजित कर थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20,000 (बीस हजार रुपये) रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।













