रायपुर 07 नवम्बर 2021 -  कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में रविवार को सिर्फ 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है और 28 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही प्रदेश में आज एक भी कोरोना संक्रमित  मरीज की मौत नहीं हुई है।

रविवार को 13 नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में सक्रिय मरीजो की संख्या घट कर 244 रह गई है आज प्रदेश में 9333 लोगो की कोरोना टेस्ट किया गया है।

अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो दुर्ग जिले से 04 , राजनांदगांव से 01 , रायपुर से 03 , रायगढ़ से 03 , कोरबा से 01 और कांकेर से 01 नए मरीजो की पहचान की गई है।