संजय तंबोली की रिपोर्ट @

सक्ती 12 अक्टूबर 2023 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा रेल प्रसासन ने दिनांक 12 अक्टूबर 2023 की रात्रि 10 बजे से 13 अक्टूबर 2023 की सुबह 08 बजे तक सोंठी रेलवे फाटक को बंद रखने का निर्णय लिया है।

रेल प्रसासन से जारी आदेश के मुताबिक चौथी रेल लाईन में आवश्यक मरम्मत के लिए फाटक को 10 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा इस दौरान राहगीर टेमर फाटक संख्या क्रमांक 320 से आवागमन कर सकते है।