जशपुर 27 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम को लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर सन्ना थाना प्रभारी संदीप कौशिक को फरसाबहार थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। TI कोमल सिंह नेताम का पुलिस वर्दी में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से टीआई कोमल सिंह नेताम का वर्दी पहनकर बनाए गए रील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस पर स्थानीय निवासियों ने सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस पद की गरिमा और अनुशासन का हवाला देकर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी।













