सक्ती 27 सितंबर 2026 - पिछले कई दिनों से सक्ती शहर के बुधवारी बाजार में संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में ब्रांडेड शराब का अकाल पड़ा हुआ है। शराब प्रेमी जाते तो है अपनी मनपसंद ब्रांड की शराब खरीदने लेकिन उन्हें उनकी ब्रांड की शराब नही मिल रही है। अब नशे की लत से मजबूर और बीबी और साहेब से लड़ कर आये दिनदुखी जो मिले उसे पीने को मजबूर है।
शराबी भाइयों की माने तो सक्ती के अंग्रेजी शराब दुकान पर वर्तमान में ग्रीन लेबल, NO- 1 , बैगपाइपर, तो दूर ओरिजनल गोवा भी नही मिल रहा है। और ब्रांडेड बता कर 200 रुपये में गोल्ड स्ट्रिंग या 18/ 48 जैसे अंग्रेजी शराब थमा दी जा रही है। वही गोल्डन गोवा की जगह जम्मू और ना जाने क्या क्या नाम वाली सस्ती अंग्रेजी शराब सक्ती में बेची जा रही है।
हद तो तब हो जाती है जब मदिरा प्रेमियों को मन पसंद बियर भी सरकारी शराब दुकान में नही मिलती है। लेकिन अगर आप सरकारी शराब दुकान से महज दो किलोमीटर दूर नए NH पर संचालित कुछ ढाबों पर चले जाय तो वंहा ब्रांडेड के साथ ऐसी ऐसी अंग्रेजी शराब मिल जाएगी जो सिर्फ बड़े शहरों में सप्लाई होती है।
मदिरा प्रेमियों की माने तो महीने में कम से कम 10 से 15 दिन ऐसे हालात रहते है। अब जानबूझ कर सक्ती में ब्रांडेड शराब की सप्लाई नही की जा रही है या फिर बात कुछ और है ये आबकारी विभाग के अधिकारी जाने लेकिन मन पसंद शराब नही मिलने से मदिरा प्रेमियों में भारी नाराजगी है।












