रायपुर 27 सितंबर 2026 - रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था। रविवार सुबह घर के भीतर किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला करने के बाद भुनेश्वर साहू ने खुद को भी चाकू मार लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस तीनों के शव को कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। हालांकि आरोपी ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।