कानपुर 10 नवंबर 2023 - यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि मां - बाप के सामने ही पति ने उसे पोर्न फिल्म दिखाई और उसी तरह दुष्कर्म किया। यहां तक कि ससुर ने भी रेप करने की कोशिश की। मामला हरबंश मोहाल का है।
पीड़िता ने बताया कि एक दिसंबर 2020 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे थे। 11 फरवरी 2022 को उसा बेटा हुआ। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
पीड़िता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने एक बार माता-पिता के सामने ही ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उसी तरह करने की कोशिश की। जब उसने इस बात की जानकारी सास को दी। सास ने ससुर को बताया तो उनकी नीयत खराब हो गई और उसने रेप करने का प्रयास किया।











