सक्ती 08 अक्टूबर 2026 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा वार्ड क्रमांक 18 के कोस्टा तालाब में डूब कर एक ब्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 18 निवासी राम लाल यादव ( 53 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रामलाल की लाश को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। घटना गुरुवार सुबह 07 से 08 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह आज भी रामलाल यादव नहाने के लिए कोस्टा तालाब गया था इस दौरान वो पानी की गहराई में डूब गया। तालाब में नहा रहे लोगो ने उसे डूबते देख बचाने की कोशिश की लेकिन रामलाल यादव गहराई में डूब गया था। इसके बाद लोगो ने सक्ती कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया।
रामलाल यादव के आकस्मिक निधन से पूरे वार्ड में शोक की लहर है। वार्ड वासियों की माने तो राम लाल एक सामाजिक कार्यकर्ता था और वह लोगो की मदद करने के साथ वार्ड में होने वाले सभी आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था।












