कवर्धा 08 अक्टूबर 2026 - रायपुर - जबलपुर नेशनल हाईवे पर पिपरिया थाना क्षेत्र के रानी सागर के पास महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और प्लेटिना बाईक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम झिरना निवासी सुंदर नाविक के रूप में हुई है, जो ग्राम डउकाबंधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार सुंदर नाविक बाईक से जा रहे थे। इसी दौरान रानी सागर के पास उनकी बाइक की महाजन ट्रेवल्स की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुंदर नाविक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने घटना की सूचना पिपरिया थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल महाजन ट्रेवल्स की बस को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही बस चालक और घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।












