सक्ती 05 सितंबर 2023 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती के महामाया वार्ड से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा एक युवक ने अपने घर मे फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली जिसके बाद पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय दुकालू देवांगन वार्ड क्रमांक 13 बैगा पारा में अपने पूरे परिवार के साथ निवास करता था दुकालू देवांगन हाट बाजार में मुर्गी बेचने का काम करता था जिसने मंगलवार दोपहर लगभग 02 बजे घर मे फाँसी लगा ली दुकालू देवांगन की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल वाले सक्ती पँहुचे जिसके बाद विवाद गहरा गया।

दुकालू के मौत से दुःखी मुहल्ले वालो ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेर लिया पड़ोसियों का आरोप है कि ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आ कर दुकालू ने आत्मघाती कदम उठाया है , लोगो का कहना है कि दुकालू के ससुराल वाले लगातार उसे धमकी देते हुए रुपयों की मांग कर रहे थे और अभी कुछ दिन पहले ही दुकालू ने ससुराल जा कर 05 हजार रुपए दिए थे इसके बाद भी ससुराल जन लगातार दुकालू को रुपयों के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आ कर उसने फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

खबर लिखे जाने तक दुकालू के घर के बाहर लोगो की भारी भीड़ लगी हुई है और वे ससुराल वालों पर कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे है।