इंदौर 05 मार्च 2023 - महू - सिमरोल के पास एक बार फिर यात्री बस पलटने की घटना हुई है। इसमें दो महिला यात्री की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। 

जानकारी के अनुसार घटना सिमरोल क्षेत्र के बाई ग्राम के पहले शारदा ढाबे के सामने हुई है। बताया जा रहा है कि बस इंदौर की ओर से आ रही थी और खंडवा की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 लोग थे। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच आसपास के ग्रामीण घायलों को निकालने में लगे हुए हैं। साथ ही 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को इंदौर रेफर किया गया। 

News Updating...