जांजगीर चाम्पा 07 फरवरी 2022 - बीती रात लगभग रात 9.30 चाम्पा के गौरव पथ स्थित देसी शराब दुकान के सामने दर्दनाक हादसे में दो युवक की घटना स्थल में मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक चाम्पा निवासी पप्पू यादव और किशन यादव बाईक में सवार हो कर जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और भाजपा युवा मोर्चा ने देशी शराब दुकान हटाने और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया , पुलिस और प्रसासन की समझाईस पर दो घंटे के बाद चक्काजाम खत्म कर दिया गया।