इंदौर 26 मार्च 2023 - PSC छात्रा शैली सिंह की आत्महत्या में भंवरकुआं पुलिस ने CSC कोचिंग सेंटर के शिक्षक अमन अग्रवाल के खिलाफ खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अमन शैली सिंह को परेशान करता था।उसने स्वजन को भी इस संबंध में शिकायत की थी। छात्रा ने आत्महत्या के पूर्व मोबाइल का संपूर्ण डेटा डिलीट कर दिया था।
भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया से मिली जानकारी के अनुसार गणोखर जिला पन्ना निवासी 21 वर्षीय शैली पुत्र ब्रजकिशोर सिंह राजपूत कृष्णोदय नगर (खंडवा रोड) पर किराये से रह कर PSC की तैयारी कर रही थी। वह CSC कोचिंग सेंटर (भंवरकुआं) में पढ़ाई करने जाती थी।
चाचा जगदीशसिंह ने बताया कि शैली को अमन परेशान करता था। कोचिंग सेंटर में वह बदनाम कर रहा था। उसने इस बारे में कुछ दिनों पूर्व मां को भी घटना बताई थी। परेशान होकर शैली ने शनिवार को दुपट्टे से फांसी लगा ली। रविवार को स्वजनों के बयान के आधार पर अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।











