जांजगीर चाम्पा 11 दिसम्बर 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम छितापड़रिया में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई।

SDOP कार्यालय चाम्पा से मिली जानकारी के मुताबिक शिवरतन सिदार पिता चैतन सिदार खेत मे थ्रेशर मशीन से धान की कटाई करवा रहा था इसी दौरान अचानक  थ्रेसर मशीन पलट गया जिसमें दब कर जमुना भैना पिता बुधराम भैना उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुँची बाराद्वार पुलिस शव पंचनामा कर  आगे की कार्यवाही में जुट गई है।