रायपुर 30 दिसम्बर 2021 - कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते छत्तीसगढ़ सरकार भी हरकत में आ गई है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन कुछ ही देर में कलेक्टरों की विडियोकॉन्फ्रेंसिग लेने जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक कलेक्टरों को कोरोना से निपटने के टिप्स दिए जाएंगे। बता दें कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में 106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 36 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए थे।