बिलासपुर 08 नवम्बर 2021 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/26A-28A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को दिनांक 08.11.2021 रात 10 बजे से 09.11.2021 सुबह 10 बजे तक तथा दिनांक 10.11.2021 रात 10 बजे से 11.11.2021 सुबह 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
        
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित टेमर फाटक से उपलब्ध है। 
  
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।