रायपुर 04 दिसंबर 2023 - रविवार को विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना हुई। लगभग सभी विधानसभा सीटों में गिनती पूरी हो चुकी है। अब जीत और हार के रिजल्ट सामने आ रहे है। कांग्रेस के कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।

अभी तक 54 सीटों का रिजल्ट आ चुका है। इसमें कई ऐसे प्रत्याशी है जिन्होंने 40 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल किए है। अब तक हुए वोटों की गिनती के बाद भाजपा को 90 में से 54 सीटें मिल रही है वहीं कांग्रेस को केवल 35 सीटों पर ही जीत मिली है।

40 हजार वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम

भटगांव  -लक्ष्मी राजवाड़े (BJP) - पारसनाथ राजवाड़े (कांग्रेस) - 43962

धरसीवां - अनुज शर्मा (BJP)  छाया वर्मा (कांग्रेस) - 44343

दुर्ग शर्हर - गजेन्द्र यादव (BJP) - अरुण वोरा (कांग्रेस)  47076

लोरमी - अरुण साव (BJP)  थानेश्वर साहू (कांग्रेस) - 45891

रायगढ़ - OP चौधरी (BJP) - प्रकाश नायक (कांग्रेस) - 64443

रायपुर दक्षिण - बृजमोहन अग्रवाल (BJP) - महंत राम सुन्दर दास (कांग्रेस) 67851

रायपुर पश्चिम (49) - राजेश मूणत (BJP) - विकास उपाध्याय (कांग्रेस) - 41229

राजनंदगांव (75) - डॉ. रमन सिंह (BJP) - गिरीश देवांगन (कांग्रेस) - 45084

सराईपाली - चतुरी नन्द (कांग्रेस) - सरला कोसरिया (BJP) - 41888

वैशाली नगर (66) - रिकेश सेन (BJP) - मुकेश चंद्राकर (कांग्रेस) - 40074