सक्ती 15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूबे के मुखिया ने कई अहम घोषणाएं की है जिनमे एक है नवगठित सक्ती जिले के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू करना है।
CM भूपेश बघेल की इस घोषणा के बाद अब छात्रों को PG करने के लिए बड़े शहरों का रुख नही करना पड़ेगा वे सक्ती के JLND कॉलेज में BA , B.Com , BSC करने के बाद MA , M.Com और MSC कर सकेंगे ये बड़ी राहत की बात है।
बता दे कि सक्ती में सन 1964 से जवाहर लाल नेहरू कालेज का संचालन किया जा रहा है। 1968 से इसका संचालन सक्ती शिक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है जिसका मुख्य कर्ताधर्ता सक्ती के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह है।
इन 59 सालों में JLND कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई तो दूर अपना खुद का भवन तक नही बना पाया है यह 1964 से लेकर 2023 तक नगर पालिका के पुराने भवन में संचालित हो रहा है ये अलग बात है की कालेज प्रबंधन ने धीरे-धीरे विभिन्न मद से प्राप्त राशि से यहां भवन और कमरे का निर्माण कराया है , दुर्भाग्य की बात है की 59 साल के बाद भी सक्ती शिक्षण समिति छात्रों को JLND कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन की सुविधा उपलब्ध नही करा सका।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस घोषणा के बाद छात्रों सहित पूरे पूरे जिलेवासियों में खुशी की लहर है।









