रायपुर 20 दिसम्बर 2021 - दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों में दो ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का समय बदला है। रेलवे का दावा है कि इस बदलाव से यात्रियों को राहत मिलेगी। उनकी सुविधा को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जिन ट्रेनों का समय बदला है, उनमें पहली सांतरागाछी नांदेड़ एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन अब किनवट रेलवे स्टेशन में 14:54 बजे पहुँच कर 14:55 बजे रवाना होगी। इसी तरह हिमायत नगर रेलवे स्टेशन में 15:44 बजे पहुंचकर 15:45 बजे और मुदखेड़ जंक्शन में 18:23 बजे पहुंचकर 18:25 बजे छूटेगी। हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन का भी समय बदला गया है। अब यह ट्रेन सिरगुर कागजनगर रेलवे स्टेशन में 3:50 बजे पहुंचकर 3:51 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी।

रेलवे लगातार कुछ ट्रेनों का समय चुनिंदा स्टेशनों में बदल रहा है। पिछले दिनों पांच ट्रेनों का पांच स्टेशनों में पहुंचने व रवाना होने का समय बदला गया था। इस सूची में अभी कुछ और ट्रेनें भी हैं। हालांकि अभी जितने बदलाव हुए हैं, वे दूसरे रेल्वे जोन के हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की ट्रेनें यथावत समय पर चल रही हैं, पर आवश्यकतानुसार यहां की ट्रेनें में बदलाव किया जा सकता है।

हालांकि उससे पहले संबंधित विभाग आकलन करता है। इसके साथ ही यात्रियों की मांग को भी तवज्जो दी जाती है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। ये दोनों ट्रेनें बिलासपुर रेलवे स्टेशन से भी गुजरती है इसलिए यहां के यात्रियों के लिए भी अहम है।